मलेशिया से पीएम मोदी का पाक को कड़ा संदेश, ‘आतंकवाद पर भारत कंप्रोमाइज नहीं करता’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कुआलालंपुर: मलेशिया के 2 दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद पर पाकिस्तान को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना कहा कि भारत का आतंकवाद पर मैसेज बिलकुल क्लियर है, कोई डबल स्टैंडर्ड नहीं चलेगा, कोई कंप्रोमाइज नहीं होगा।

इस दौरे के दौरान पीएम मोदी ने भारत और मलेशिया को रविवार को रक्षा और सुरक्षा से लेकर सेमीकंडक्टर व व्यापार जैसे क्षेत्रों में सहयोगी बनाया। दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए कई पहलुओं पर चर्चा कीं। यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मलेशियाई समकक्ष अनवर इब्राहिम के बीच व्यापक वार्ता के बाद उठाया गया। बैठक के बाद मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया के बीच “विशेष संबंध” हैं और दोनों पक्ष विविध क्षेत्रों में अपने संबंधों को विस्तार देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

उन्होंने पाकिस्तान का नाम लिए बिना साफ संदेश देते हुए कहा: “आतंकवाद पर हमारा संदेश स्पष्ट है; कोई दोहरा मापदंड नहीं, कोई समझौता नहीं।”बता दें कि मोदी शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचे थे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial