मलेशिया पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, पीएम अनवर इब्राहिम ने गर्मजोशी से किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर मलेशिया  पहुंच गए हैं। जहां उनका मलेशिया के पीएम अनवर इब्राहिम ने शानदार स्वागत किया। प्रधानमंत्री का स्वागत करने एयरपोर्ट गए इब्राहिम के साथ तस्वीर साझा करते हुए पीएम मोदी ने अपने एक्स हैंडल पर तस्वीरें भी साझा कीं। पीएम मोदी ने लिखा, ‘मैं कुआलालंपुर पहुंच गया हूं। हवाई अड्डे पर मेरे मित्र, प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम की तरफ से किए गए हार्दिक स्वागत के लिए मैं अत्यंत आभारी हूं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद पीएम अनवर इब्राहिम के साथ एक ही कार में तस्वीर भी साझा की। उन्होंने इस तस्वीर के साथ लिखा, ‘भारत-मलेशिया की जनता के बीच संबंधों का जश्न मनाते हुए! प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में आयोजित सामुदायिक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे हैं।’

दोनों देशों के बीच बातचीत में रक्षा और सुरक्षा में सहयोग को आगे बढ़ाने, आर्थिक और इनोवेशन संबंधों को मजबूत करने और आपसी हित के उभरते क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान दिया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial