RBI ने ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव, 5.25 % पर बरकरार रखा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने आज अपनी मॉनेटरी पॉलिसी के नतीजों का ऐलान कर दिया है, लेकिन कर्जदारों और घर खरीदारों के लिए इस बार कोई ‘गुड न्यूज’ नहीं आई है। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली कमेटी ने रेपो रेट को 5.25% पर स्थिर रखने का फैसला किया है, जिसका सीधा मतलब है कि फिलहाल आपके होम लोन या कार लोन की EMI में कोई कटौती नहीं होगी। यह जानकारी RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने 6 फरवरी को हुई मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक के बाद दी.

तीन दिन की बैठक के बाद 6 फरवरी को RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने रेपो रेट पर फैसला सुना दिया है. आरबीआई ने रेपो रेट को नहीं बदला है.

आरबीआई गवर्नर ने संकेत दिया है कि यूरोपियन यूनियन (EU) और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील से भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर को फायदा होगा। इस डील के सकारात्मक असर से भारतीय सामानों की विदेशी बाजारों में मांग बढ़ेगी।

आरबीआई ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली और दूसरी तिमाही के लिए आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी ग्रोथ के अनुमान को बढ़ा दिया है। अब पहली तिमाही (Q1) के लिए वृद्धि दर 6.9% और दूसरी तिमाही (Q2) के लिए 7% रहने का अनुमान लगाया गया है।

आरबीआई गवर्नर ने देश के विदेशी मुद्रा भंडार पर खुशी जताते हुए बताया कि यह 723.8 अरब डॉलर के बेहद मजबूत लेवल पर पहुंच गया है। रुपये में 30 जनवरी तक का आंकड़ा 72380 करोड़ है। उन्होंने इसे भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ही सेहतमंद बताया और कहा कि इतना बड़ा फंड वैश्विक बाजार की अनिश्चितताओं से निपटने के लिए पर्याप्त है।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial