देहरादून में दिनदहाड़े बाजार में युवती की हत्या, युवक ने चापड़ से गला काटकर उतारा मौत के घाट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में सनसनीखेज वारदात हुई है. यहां एक युवती के मर्डर से हड़कंप मचा हुआ है. 23 साल की युवती की गर्दन काटकर हत्या कर दी गई है. ये घटना नगर कोतवाली क्षेत्र में हुई है.

देहरादून के नगर कोतवाली क्षेत्र में मच्छी बाजार इलाके में एक 23 साल की युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है. आरोपी ने युवती की गर्दन काटकर इस वारदात को अंजाम दिया है. बताया जा रहा है कि 23 वर्षीय युवती घर से निकली थी. बाहर एक युवक से बातचीत के दौरान उस पर हमला हुआ. इस हत्याकांड के बाद इलाके में हड़कंप मचा है और लोगों में भारी आक्रोश है.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक ने युवती पर चापड़ से हमला किया था. युवती का गला इतनी बुरी तरह कट गया कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम मौजूद है. पुलिस बल तैनात किया गया है. आरोपी की सरगर्मी से तलाश की जा रही है. इस घटना के विरोध में इलाके के बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई हैं. लोग पुलिस से हत्यारे को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial