सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बयान, सत्ता जब अधर्म करने लगे वही कलयुग, बीजेपी सनातन की सगी नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लखनऊ: समाजवादी आंदोलन के पुरोधा और ‘छोटे लोहिया’ के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि पर लखनऊ स्थित जनेश्वर मिश्र पार्क में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पार्क पहुंचकर जनेश्वर मिश्र को नमन किया और श्रद्धांजलि दी. इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर निशाना साधा.

अखिलेश यादव ने कहा कि जब देश में पूंजीवादी ताकतें हावी होती हैं, तब समाजवादियों की जिम्मेदारी और चिंता दोनों बढ़ जाती हैं. अब जब पूंजीवादी हावी होगी तो हम समाजवादियों की चिंता होगी कि समाजवादी आंदोलन, जनेश्वर जी, बाबा साहब, लोहिया जी और नेताजी के आदर्शों को कैसे आगे बढ़ाया जाए. किसी भी साधु-संत का अपमान होगा और कोई भी सरकार करेगी तो समाजवादी पार्टी उसके खिलाफ खड़ी होगी.

नोएडा में इंजीनियर की मौत का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, “सवाल यह है कि घटना होने के बाद सरकार के तमाम विभाग उस व्यक्ति की जान क्यों नहीं बचा पाए. सुनने में आ रहा है कि ठंडा पानी होने के कारण कोई जान बचाने नहीं आया. सरकार की लापरवाही की वजह से उस इंजीनियर की जान गई है.

अखिलेश यादव ने कहा कि “धर्म विरोधी भाजपा और उनके संगी-साथी अपने दंभ के वश में सनातन धर्म का जो अपमान कर रहे हैं, उससे समस्त सनातनी समाज आक्रोशित हो गया है. यहां तक कि जिन कनिष्ठ कर्मचारियों को भाजपा सरकार साधु-संतों के अपमान का ये निकृष्ट कुकृत्य करने के लिए बाध्य कर रही है वो भी इस पाप को करना नहीं चाहते हैं और अंदर से डरे हुए हैं. उनके बीच भी एक अंदरूनी आक्रोश जन्म ले चुका है, लेकिन नौकरी की मजबूरी की वजह से वो बाहरी तौर पर शांत हैं. भाजपा के समर्थक तक शर्मिंदा हैं! भाजपा जब सनातन की सगी नहीं है, तो बाक़ी किसी और की क्या होगी’.उन्होंने कहा कि सत्ता जब अधर्म करने लगे, वही कलयुग है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial