स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच CM योगी का बड़ा बयान, “संन्‍यासी और संत के लिए धर्म सर्वोपरि”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

स्वामी oअविमुक्तेश्वरानंद विवाद के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘संत और सनातन’ को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि संन्‍यासी और संत के लिए धर्म सर्वोपरि है। संन्‍यासी की कोई व्यक्तिगत संपत्त‍ि नहीं होती। राष्‍ट्र ही संन्‍यासी का स्‍वाभिमान है। उन्होंने कहा कि धर्म की आड़ में सनातन को कमजोर करने की साजिश है। बहुत से कालनेमि सनातन को बदनाम कर रहे हैं।

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को हरियाणा के सोनीपत पहुंचे। यहां उन्होंने यह बयान दिया। अयोध्या का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कभी एक कल्पना मात्र था, लेकिन एक अच्छी सरकार बनने के कारण आज वहां रामलला की पताका फहरा रही है।

उन्होंने प्रयाराज के माघ मेले का उदाहरण देते हुए बताया कि मौन अमावस्या के अवसर पर साढ़े 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। उन्होंने अपने भाषण में कहा, “मौनी आमावस्या में साढ़े 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्नान किया। दुनिया की कई देशों की आबादी साढ़े चार करोड़ नहीं है, ये संतों का प्रताप है, ये भारत में ही हो सकता है, राजनीतिक नेतृत्व द्वारा दिया गया मार्गदर्शन है। अगले एक हजार वर्ष तक भारत का डंका होना चाहिए, सनातन का डंका होना चाहिए।”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial