त्रिपुरा एंजेल चकमा हत्या केस: सीएम धामी ने पीड़ित के पिता से की बात, सख्त कार्रवाई का दिया भरोसा कहा- आरोपियों पर होगा सख्त एक्शन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा के पिता तरुण प्रसाद चकमा से फोन पर बातचीत कर बेटे की निर्मम हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया. सीएम ने आश्वस्त किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल सभी दोषियों को कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी, और दोषियों को किसी भी हालत में बक्शा नहीं जायगा.

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य आरोपी के नेपाल फरार होने की आशंका है. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित कर विशेष टीमें गठित की गई हैं और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं. धामी ने कहा कि वो इस घटना से व्यक्तिगत रूप से बेहद आहत हैं और पीड़ित परिवार के दुःख को भली भांति समझते हैं.

सीएम ने परिवार से बातचीत करते हुए कहा कि उत्तराखंड शांतिप्रिय प्रदेश रहा है जहां देश विदेश से छात्र शिक्षा ग्रहण करने आते हैं. इस प्रकार की घटना न केवल प्रदेश बल्कि पूरे समाज के लिए पीड़ादायक है. सीएम ने मृतक के पिता से बातचीत में कहा कि राज्य सरकार ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial