नैनीताल। मुख्यमंत्र पुष्कर सिंह धामी ने आज नैनीताल में कुल ₹121 करोड़ 52 लाख 46 हजार की लागत से जुड़े 13 महत्वपूर्ण विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने ₹42 करोड़ 77 लाख 31 हजार की लागत से बनने वाली बहुप्रतीक्षित मेट्रोपोल सर्फेस पार्किंग का भूमि पूजन भी किया।
मुख्यमंत्री द्वारा ₹30 करोड़ 66 लाख की दो योजनाओं का लोकार्पण तथा ₹90 करोड़ 86 लाख 46 हजार की लागत से जुड़ी 11 योजनाओं का शिलान्यास किया गया।
इसके अलावा पुष्कर सिंह धामी ने मेट्रोपोल स्थित शत्रु संपत्ति में कार पार्किंग निर्माण के लिए भूमि पूजन किया. अब इस भूमि पर करीब 600 गाड़ियों के लिए कर पार्किंग का निर्माण किया जाएगा. जिससे आने वाले समय में नैनीताल में कार पार्किंग की समस्या का समाधान होगा. साथ ही मेट्रोपोल क्षेत्र का सौंदर्यीकरण और एलिवेटेड सड़क का निर्माण भी किया जाएगा।

इसके बाद। सीएम धामी ने नैनीताल में चल रहे विंटर कार्निवल में शिरकत की. मुख्यमंत्री ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशानुसार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल कार्यक्रम प्रदेश भर मे हो रहे है. उसी क्रम में विंटर कार्निवल शीतकालीन पर्यटन को बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता में है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वन डिस्ट्रिक्ट वन फेस्टिवल संकल्प उत्तराखंड में 12 महीने पर्यटन कारोबार को मजबूत करेगा, जिससे पर्यटन कारोबारी को इसका लाभ मिलेगा.










