इंडिगो संकट पर DGCA का ऐक्शन, चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर को किया गया सस्पेंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के हालिया ऑपरेशनल संकट के बीच, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने बड़ा कदम उठाया है. DGCA ने एयरलाइन के सेफ्टी और ऑपरेशनल नियमों की निगरानी करने वाले चार फ्लाइट ऑपरेशन इंस्पेक्टर (FOI) को सस्पेंड कर दिया है. अधिकारियों के अनुसार, ये चारों अधिकारी एयरलाइन के ऑपरेशनल चेक, सेफ्टी ओवरसाइट और नियमों के पालन की जिम्मेदारी में सीधे शामिल थे. प्रारंभिक जांच में पता चला कि इंडिगो में हालिया ऑपरेशनल दिक्कतों के दौरान मॉनिटरिंग में कमी रही, जिसके चलते हजारों यात्री देशभर के एयरपोर्ट पर फंसे रहे.

DGCA के अधिकारियों ने बताया कि एयरलाइन की जांच बढ़ाई गई है और अब उनकी निगरानी और भी सख्त कर दी गई है. इस दौरान दो वरिष्ठ अधिकारी इंडिगो के हेडक्वार्टर, गुरुग्राम में तैनात रहेंगे और रोजाना फ्लाइट कैंसलेशन, क्रू डिप्लॉयमेंट, रिफंड प्रोसेसिंग, ऑन-टाइम परफॉर्मेंस, पैसेंजर कंपनसेशन और बैगेज रिफंड जैसे महत्वपूर्ण ऑपरेशन की निगरानी करेंगे. इसके अलावा, सीनियर अधिकारी 11 डोमेस्टिक एयरपोर्ट पर इंडिगो के ऑपरेशन का ऑडिट करने के लिए भी भेजे जाएंगे और प्रत्येक एयरपोर्ट दौरे के 24 घंटे के भीतर DGCA को रिपोर्ट सौंपेंगे.

DGCA की यह कार्रवाई एयरलाइन इंडस्ट्री में सेफ्टी और ऑपरेशनल मानकों को सख्ती से लागू करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial