पौड़ी: ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत, गुलदार का हुआ खात्मा, शूटर जॉय हुकील ने किया ढेर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पौड़ी: गजल्ड़ गांव में पिछले कई दिनों से सक्रिय गुलदार के आतंक से आखिरकार ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है. बुधवार देर रात प्रसिद्ध शूटर जॉय हुकिल और उनकी टीम ने एक गुलदार को मार गिराया है. जिसके बाद वन विभाग की टीम ने गुलदार को रेस्क्यू कर नागदेव रेंज, पौड़ी पहुंचा दिया है.

गौरतलब है कि बीते गुरुवार को गजल्ड़ गांव में 45 वर्षीय राजेंद्र नौटियाल को गुलदार ने अपना शिकार बना लिया था. इसके बाद लगातार क्षेत्र में गुलदार की गतिविधियां नजर आ रही थीं. कई पालतू पशुओं पर भी हमले हुए. जिससे ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. लोगों ने विभाग से मांग की कि विभागीय शूटर के साथ-साथ एक प्राइवेट शूटर को भी तत्काल तैनात किया जाये. जिससे ताकि नरभक्षी गुलदार का अंत किया जा सके.

ग्रामीणों की मांग पर कार्रवाई करते हुए प्राइवेट शूटर जॉय हुकिल को क्षेत्र में लगाया गया. देर रात उन्होंने सक्रिय गुलदार को ट्रैक कर शूट कर दिया. इससे ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है. क्षेत्र में दहशत का माहौल कम हुआ है.

वन डीएफओ पौड़ी अभिमन्यु सिंह ने बताया मारे गए गुलदार की उम्र लगभग 5 वर्ष है. यह मादा गुलदार है. उन्होंने बताया जो ट्रैप कैमरे घटनास्थल और आसपास लगाए गए थे उनमें जो गुलदार कैद हुए था वह यही गुलदार है. इसे रेस्क्यू कर नागदेव रेंज पौड़ी लाया गया है. जहां उसकी विस्तृत जांच करवाई जाएगी.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial