पुतिन के सम्मान में राष्ट्रपति भवन रात्रिभोज : राहुल और खरगे को नहीं मिला न्योता, शशि थरूर को निमंत्रण, भड़की कांग्रेस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सम्मान में शुक्रवार रात राष्ट्रपति भवन में रात्रिभोज का आयोजन रखा गया है. इसमें कई सारी हस्तियों को आमंत्रित किया गया है. कांग्रेस की ओर से शशि थरूर आमंत्रित हैं. राहुल गांधी को आमंत्रण नहीं मिला. इसको लेकर कांग्रेस ने नाराजगी व्यक्त की है.

कांग्रेस पार्टी ने कहा कि सरकार विदेशी मेहमानों के दौरों पर भी राजनीति कर रही है. पार्टी ने कहा कि पुतिन के सम्मान में रखे गए रात्रिभोज में न तो राहुल गांधी और न ही मल्लिकार्जुन खड़गे को आमंत्रित किया गया है, जबकि इनमें से एक लोकसभा के और दूसरे राज्यसभा में प्रतिपक्ष के नेता हैं.

पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा कि यह हैरानी की बात है, लेकिन सच्चाई यह है कि इसमें हैरान होने की कोई बात ही नहीं है. खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार तो पहले ही प्रोटोकॉल को नहीं मानती है और न ही इसका सम्मान करती है.

पार्टी के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि इसकी आशंका पहले से थी. उन्होंने कहा कि अबतक हम इसके बारे में सोच रहे थे कि कहीं सरकार ऐसा न कर दे, लेकिन देखिए, यह सच साबित हो गया. रमेश ने कहा कि क्या लोकसभा में विपक्ष के नेता और राज्यसभा में विपक्ष के नेता को रात्रिभोज में नहीं बुलाना चाहिए था.

जयराम रमेश ने कहा कि हमे यह जानकर हैरानी हुई कि सरकार ने शशि थरूर को आमंत्रण भेजा है और उससे भी ज्यादा हैरानी की बात ये है कि थरूर ने इस आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है. क्या किसी की जमीर की आवाज होती है या नहीं. कांग्रेस नेता ने कहा कि जब हमारे नेता को ही आमंत्रित नहीं किया गया, तो हमलोग वहां पर कैसे जा सकते हैं.

कांग्रेस नेता ने कहा कि कोई गेम खेला जा रहा है, कौन गेम खेल रहा है, इसे समझना होगा. उन्होंने कहा कि हमलोगों को इसका हिस्सा नहीं बनना चाहिए. उन्होंने कहा कि कम के कम हमें अपनी अंतरात्मा की आवाज तो सुननी ही चाहिए थी.

दूसरी ओर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि मुझे आमंत्रण मिला है, जरूर जाऊंगा. हालांकि, जब उनसे पूछा गया कि इस भोज में राहुल गांधी को निमंत्रण क्यों नहीं दिया गया, इस पर उन्होंने कहा कि इसका जवाब वह नहीं जानते हैं.

उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि विपक्ष के नेता अन्य नेताओं और अन्य विदेशी प्रधानमंत्रियों और राष्ट्रपतियों से मिले हैं जो यहां आए हैं. इस बार यह क्यों संभव नहीं हो पाया, यह आपको सरकार से पूछना होगा.”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial