रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का भारत दौरा , 23वें भारत-रूस शिखर सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का आज  से दो दिवसीय भारत दौरा शुरू हो रहा है. पुतिन शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे, जहां उनका भव्य स्वागत किया जाएगा. उनके साथ कई मंत्री भी भारत आ रहे हैं. भारत दौरे के दौरान पुतिन पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे. इसके साथ-साथ दोनों देशों के नेता कई व्यापारिक समझौतों पर भी साइन करेंगे. बता दें, पुतिन 23वें भारत-रूस समिट में शामिल होने के लिए यहां आ रहे हैं.

रूस के राष्ट्रपति पुतिन के गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे नई दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है. उसके कुछ घंटे बाद, पीएम मोदी उनके लिए एक प्राइवेट डिनर आयोजित करेगे. यह डिनर उनके दिल्ली पहुंचने के कुछ ही घंटों बाद होगा. यह डिनर भारत और अमेरिका के बीच खराब रिश्तों के बीच, दोनों देशों के बीच पूरी स्ट्रेटेजिक और इकोनॉमिक पार्टनरशिप को बढ़ाने के लिए होगा. इसके बाद अगले दिन शुक्रवार को पीएम मोदी और पुतिन के बीच होने वाली मीटिंग होगी, जिसमें दोनों देशों के बीच डिफेंस संबंधों को बढ़ाना, भारत-रूस बिजनेस को बाहरी दबाव से बचाना और छोटे मॉड्यूलर रिएक्टर में सहयोग की संभावना तलाशना, इन मुद्दों पर फोकस रहेगा.

समिट के बाद, पुतिन रूस के सरकारी ब्रॉडकास्टर का नया इंडिया चैनल लॉन्च करेंगे, जिसके बाद वे राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की तरफ से आयोजित भोज में शामिल होंगे. रूसी नेता के शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे भारत से रवाना होने की उम्मीद है, जिससे उनका करीब 28 घंटे का दौरा खत्म हो जाएगा. बता दें, रूस के राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा ऐसे समय में हो रहा है, जब जब भारत-अमेरिका के रिश्ते पिछले दो दशकों में शायद सबसे बुरे दौर से गुजर रहे हैं. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय सामान पर 50 परसेंट का भारी टैरिफ लगा दिया है, जिसमें रूस से कच्चा तेल खरीदने पर 25 परसेंट टैक्स भी शामिल है.

इस समिट में भारत के रूस से कच्चे तेल की खरीद पर अमेरिकी बैन के असर पर चर्चा होने की संभावना है. इससे पहले क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने मंगलवार को कहा कि वेस्टर्न देशों के बैन की वजह से रूस से भारतकी क्रूड ऑयल की खरीद ‘कुछ समय’ के लिए कम हो सकती है, लेकिन साथ ही उन्होंने कहा कि मॉस्को सप्लाई बढ़ाने के लिए कदम उठा रहा है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial