सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ब्रेकफास्ट टेबल पर आमने-सामने, क्या कर्नाटक कांग्रेस की खींचतान होगी खत्म?

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर रस्साकशी जारी है। सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार दोनों के बीच शब्दों के तीर चलाये जा रहे है। काग्रेस आला कमान दोनों के बीच सुलेह कराने की कोशिश में लगा हुआ है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह ‘शब्दों की जंग’ अब पार्टी के गलियारों में गूंज रही है, जहां हर पोस्ट सत्ता समीकरणों की नई कहानी गढ़ता दिख रही है. हाईकमान की चेतावनी के बाद दोनों दिग्गजों को अब एक ही मेज पर आमने-सामने बैठे हैं. ब्रेकफास्ट की प्लेटों के बीच सत्ता का स्वाद तय होगा. लेकिन सवाल यह है कि क्या यह मुलाकात सिर्फ दिखावे की है या कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान को खत्म किया जा सकेगा. 

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के बीच चल रही पावर की खींचतान के बीच दोनों को कांग्रेस हाईकमान से इस दरार को भरने के लिए कॉल आए थे. जिसके बाद दोनों दिग्गज एक दूसरे के साथ ब्रेकफास्ट करते नजर आए. हाईकमान के इशारे के बाद, सिद्धारमैया ने शिवकुमार को ब्रेकफास्ट पर मीटिंग के लिए बुलाया था. गुरुवार के दिन ही डिप्टी सीएम शिवकुमार ने X पर लिखा, “अपनी बात पर कायम रहना दुनिया की सबसे बड़ी ताकत है! शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है… दुनिया की सबसे बड़ी ताकत अपनी बात पर कायम रहना है.” उन्होंने लिखा, “जज बनो, प्रेसिडेंट बनो या कोई और, मैं भी, हर किसी को अपनी बात पर चलना होगा. शब्दों की ताकत ही दुनिया की ताकत है,”

अब देखना होगा कि कर्नाटक कांग्रेस के भीतर चल रही खींचतान खत्म हो पाएगी या नहीं या फिर यह मुलाक़ात सिर्फ दिखवा साबित होगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial