अक्सर लोगों में वाहनों के वीवीआईपी नंबर को लेकर एक अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. क्रेज इस कद्र कि वो अपनी फेवरेट सीरीज के नंबर के लिए कुछ भी कर गुजरते हैं. ऐसा ही मामला हरियाणा के चरखी दादरी से सामने आया. जहां बिजनेसमैन ने फैंसी नंबर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बोली लगा दी. जिस बिजनेसमैन ने ये बोली लगाई है.
हरियाणा के बिजनेसमैन ने गाड़ी के फैंसी नंबर के लिए 1.17 करोड़ रुपये की बड़ी बोली लगाई. चरखी दादरी जिले के बाढड़ा सब-डिवीजन में फैंसी नंबर ‘HR-88-B-8888’ के लिए सबसे ज्यादा बोली लगी. इस बोली के लिए 1,000 रुपये पार्टिसिपेशन फीस और 10,000 रुपये सिक्योरिटी डिपॉजिट के तौर पर जमा कराए गए थे.
नाम ना बताने की शर्त पर बिजनेसमैन ने कहा कि वो भिवानी जिले के एक गांव से हैं. उनका परिवार अब हरियाणा के दूसरे जिले में रहता है. उन्होंने कहा कि “फैंसी नंबर के लिए रिजर्व प्राइस या बेस प्राइस 50,000 रुपये था और मुझे उम्मीद नहीं थी कि इतना आगे जाकर 1.17 करोड़ रुपये की सबसे ज्यादा बोली लगाऊंगा. मैंने कोई खास रकम ध्यान में नहीं रखी थी और मुझे नंबर पसंद आ गया और बस आगे बढ़ गया.
बुधवार को ऑनलाइन नीलामी में HR-88B8888 नंबर प्लेट के लिए 45 लोगों ने आवेदन किया था. जब बोली शुरू हुई, तो इस नंबर प्लेट के लिए केवल 50,000 रुपये मांगे गए थे. दोपहर 12 बजे तक ये बोली 88 लाख रुपये पर थी. शाम 5 बजे बोली खत्म होते-होते कीमत 1.17 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. दरअसल 8888, ये चार अंकों का यूनिक रजिस्ट्रेशन नंबर है. जो वीआईपी नंबरों में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले पैटर्न में से एक है. HR- 88B8888 में बी भी 8 जैसा दिखता है. इस तरह पूरी नम्बर प्लेट में 8 नंबर लगातार दिखाता है, जिससे इसकी प्रीमियम वैल्यू और बढ़ जाती है.










