बिहार-प्रशांत किशोर ने बिहार चुनाव परिणाम को लेकर ‘गड़बड़ी’ की जताई आशंका, ‘सिंबल पता नहीं लेकिन एक लाख वोट पड़ गए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में जन सुराज पार्टी की करारी हार के बाद आज प्रशांत किशोर मीडिया के सामने आए. उन्होंने साफ कर दिया कि वह राजनीति से संन्यास नहीं लेंगे और अगले 5 वर्षों तक जनहित के मुद्दों को लेकर लोगों के बीच रहेंगे. पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने अपनी हार और एनडीए की जीत की कई वजहें बताईं. पीके ने इस दौरान मधुबनी सीट का उदाहरण देते हुए गड़बड़ी की आशंका जाहिर करते हुए पूछा कि लोगों को जिस पार्टी का चुनाव चिह्न तक नहीं पता, उसे एक लाख से अधिक वोट कैसे मिल गए?

मधुबनी सीट का दिया हवाला: प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं आपको एक उदाहरण देता है. मधुबनी विधानसभा क्षेत्र है. जहां से उपेंद्र कुशवाहा जी की पार्टी के उम्मीदवार चुनाव जीतकर आए हैं. मैं दावा कर रहा हूं आज हो 5 महीने बाद हो, आप मधुबनी विधानसभा क्षेत्र जाइये. वहां पर एनडीए के प्रत्याशी को 1 लाख से ज्यादा वोट आया है. एनडीए को वोट मिला, 10 हजार रुपये के लिए मिला है, नहीं मिला है, छोड़िये. हम इस बात से दंग हैं कि मधुबनी में कितने लोग ऐसे हैं वोटर जोकि उपेंद्र कुशवाहा जी की पार्टी के सिंबल को जानते हैं?

उन्होंने कहा कि वोट तो उनकी (उपेंद्र कुशवाहा) पार्टी के सिंबल पर पड़ा है ना, अलायंस का कोई सिंबल नहीं होता है. आखिर रातों-रात पूरे मधुबनी क्षेत्र में, क्या हुआ मैं नहीं कह रहा हूं. मैं आपको और आपके जरिए पूरे देश को बताना चाहता हूं कि आप सैंपल के तौर पर कोई 5 कांस्टीट्यूएंसी उठा लीजिए और जहां पर भाजपा और जदयू के उम्मीदवार नहीं लड़ रहे थे. वो दल लड़ रहे थे, जिनका कोई सिंबल भी नहीं जानता, नाम भी नहीं जानता. उसको एक लाख-सवा लाख वोट कैसे आया?

प्रशांत किशोर ने कहा कि उनके पास कोई प्रमाण नहीं है कि वो वोट कैसे आए? लेकिन राजनीतिक-सामाजिक क्षेत्र में जुड़े होने के नाते ये आश्चर्य का विषय है कि जिस मधुबनी क्षेत्र में लोग ये नहीं जानते हैं कि कौन सा पार्टी लड़ रही है, कौन सा प्रत्याशी लड़ रहा है. उस पार्टी का सिंबल क्या है, उसको सवा लाख वोट आया है और जो लोग वहां जीवनभर राजनीति कर रहे हैं, उनको वोट नहीं आया है. संभव है कि उनको उतना समर्थन है.

मेरा आपसे अनुरोध है कि मैं कोई आरोप नहीं लगा रहा हूं लेकिन मधुबनी जैसी 5 सीटों का हवाला देना चाहता हूं, जहां पर चुनाव के 12-15 दिन पहले तय हुआ कि कौन पार्टी चुनाव लड़ेगी. उस पार्टी का नाम कोई नहीं जानता है, उसका सिंबल कोई नहीं जानता है और एक लाख 20 हजार वोट किसी विधानसभा में आ रहा है तो इसका मतलब है कि हर घर से 2 से 3 वोट आया है. आपको आंधी दिखनी चाहिए वहां पर. विधानसभा स्तर पर एक लाख 20 हजार वोट लाना साधारण बात नहीं है.

प्रशांत किशोर ने कहा कि मैं ये नहीं कह रहा हूं कि वहां वोट कैसे पड़ा. मैं आपको खुली चुनौती दे रहा हूं कि वहां चलिए मधुबनी. मैं तीन दिन से प्रेस इसलिए नहीं कर रहा हूं, क्योंकि मैंने अपने लोगों को वहां भेजा है. मधुबनी में मैंने कहा कि पूछो तो कि उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी का सिंबल क्या है. 30 प्रतिशत लोगों को नहीं पता कि उनका सिंबल क्या है और उनको एक लाख से ज्यादा वोट आया है.

मधुबनी विधानसभा सीट से उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कैंडिडेट माधव आनंद को जीत मिली है. उन्होंने आरजेडी के समीर कुमार महासेठ को 20552 मतों से शिकस्त दी है. माधव को 97,956 और समीर को 77404 वोट मिले हैं. एआईएमआईएम के राशिद खलील को 12971 और जन सुराज पार्टी के अनिल कुमार मिश्र को 8453 मत हासिल हुए हैं.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial