मशहूर ओडिया सिंगर हुमन सागर का 34 साल की उम्र में निधन, एम्स में चल रहा था इलाज, CM ने जताया शोक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भुवनेश्वर: लंबे समय से जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे मशहूर गायक हुमन सागर का 34 की उम्र में निधन हो गया है. स्टार गायक हुमन सागर का एम्स भुवनेश्वर में इलाज के दौरान निधन हो गया. एम्स ने उनके निधन की सूचना एक रिपोर्ट जारी कर दी है. उनका कई बीमारियों का इलाज चल रहा था. इस बीच, राज्यपाल, मुख्यमंत्री मोहन माझी और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने उड़िया फिल्म जगत के स्टार गायक के निधन पर दुख व्यक्त किया है. इसके साथ ही हुमन के चाहनेवालों के बीच शोक की लहर दौड़ गई है.

गायक हुमन सागर का एक डॉक्टर की स्पेशल टीम द्वारा इलाज किया जा रहा था. वह लिवर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था. उन्हें तीन दिन पहले गंभीर हालत में एम्स भुवनेश्वर के आपातकालीन विभाग में भर्ती कराया गया था. बाद में उन्हें आगे की जांच और इलाज के लिए मेडिकल आईसीयू में भेज दिया गया था. एम्स भुवनेश्वर के डॉ. श्रीकांत बेहरा ने कहा, ‘ सागर को 14 तारीख को एम्स भुवनेश्वर में भर्ती कराया गया था, वह कई बीमारियों से पीड़ित थे, उनके गुर्दे और लिवर में समस्या थी और कई अंग काम नहीं कर रहे थे, उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था और एक स्पेशल टीम द्वारा उनका इलाज किया गया था, तमाम कोशिश के बावजूद, सागर को बचाने में नाकाम रहे।

हुमन सागर, अभिजीत मजूमदार की फिल्म ‘इश्क तू ही तू’ के टाइटल सॉन्ग से फेमस हुए थे. अपने करियर में उन्होंने सैकड़ों फिल्मी गाने गाए और एक हिंदी एल्बम ‘मेरा ये जहां’ भी गाया था. फिल्मों के अलावा, सागर ने कई एल्बमों के लिए भी गाने गाए.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial