‘NDA सरकार फिर से सत्ता में आएगी, गिरिराज सिंह का अखिलेश, तेजस्वी और राहुल पर बड़ा हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा चुनाव में बंपर वोटिंग के बाद अब सबकी नजरें 14 नवंबर पर है. शुक्रवार सुबह 8 बजे से सभी 243 सीटों के रुझान आने शुरू हो जाएंगे. एग्जिट पोल से NDA के सभी दल उत्साहित हैं. वहीं तेजस्वी यादव का दावा है कि नतीजे उनके पक्ष में आएंगे और 18 नवंबर को वो शपथ लेने जा रहे हैं.

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, “अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, राहुल गांधी को बिहार के लोग क्यों वोट देंगे?. लालू यादव जैसे भ्रष्ट को क्यों वोट देगा जिन्होंने परिवार के लिए ही जीवन जिया। किस यादव को मदद किए?. ना गरीब की मदद की ना यादव की. बिहार ने विकास के लिए नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के पक्ष में वोट दिया है.”

बिहार विधानसभा चुनाव पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “मतदाताओं ने अपना जनादेश दे दिया है और अब यह EVM में बंद हो गया है. हर राजनीतिक दल को अपनी बात रखने का अधिकार है. बिहार की जनता NDA सरकार को फिर से सत्ता में लाने का मन बना चुकी है. जब सत्ता विरोधी लहर होती है, तो मतदाता उत्साह में वोट डालने नहीं जाते… चुनाव के दौरान राज्य में कोई ऐसी घटना नहीं हुई, जिससे पता चले कि यह सरकार समर्थक चुनाव था. मतदाताओं ने चुपचाप अपना वोट डाला है… NDA सरकार फिर से सत्ता में आ रही .

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की राजनीतिक सक्रियता को दर्शाते हुए जेडीयू के पार्टी कार्यालय के बाहर एक नया पोस्टर लगाया गया है, जिसमें बड़े अक्षरों में लिखा है “टाईगर अभी जिंदा है”. यह पोस्टर नीतीश कुमार की तस्वीर के साथ लगाया गया है, जो उनकी उम्र और अनुभव के बावजूद राज्य की राजनीति में मजबूत पकड़ को प्रतीकात्मक रूप से उजागर करता है. पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह संदेश विपक्षी दलों के उन दावों का मुंहतोड़ जवाब है जो मुख्यमंत्री की राजनीतिक रिटायरमेंट की अफवाहें फैला रहे थे.

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial