पीएम मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों पर कैबिनेट समिति की बैठक , दिल्ली ब्लास्ट को सरकार ने माना आतंकी हमला

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : दिल्ली के लाल किले पर हुए विस्फोट के बाद बुधवार शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति (सीसीएस) की बैठक की अध्यक्षता की. बैठक में गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और विदेश मंत्री एस. जयशंकर मौजूद थे. इसमें केंद्र सरकार ने दिल्ली ब्लास्ट को आतंकवादी हमला बताया है.

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट प्रस्ताव को पढ़ते हुए कहा, “देश विरोधी ताकतों ने 10 नवंबर को लाल किले के पास कार में ब्लास्ट किया. यह एक जघन्य आतंकवादी घटना है. बैठक में लाल किला विस्फोट की जांच, सुरक्षा एजेंसियों की रिपोर्ट और सरकार की भविष्य की सुरक्षा रणनीति की समीक्षा की.

यह मीटिंग कैबिनेट की बैठक के बाद हुई. कैबिनेट ने दिल्ली ब्लास्ट की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और जान गंवाने वालों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी भूटान से लौटते ही सीधे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे थे, जहां उन्होंने घायलों से बात की थी. करीब 25 मिनट तक एलएनजेपी अस्पताल में रहे प्रधानमंत्री मोदी ने घायलों से मुलाकात के दौरान कहा, अपराधियों को न्याय के कटघरे में लाया जाएगा. साथ ही उन्होंने एक पोस्ट में कहा,दिल्ली बम विस्फोट में घायल हुए लोगों से मिलने अस्पताल गया. सभी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. इस साजिश के पीछे जो भी लोग हैं, उन्हें न्याय के कटघरे में लाया जाएगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial