बिहार चुनाव- सामने आए एग्जिट पोल, एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान,14 नवंबर को आएंगे असली नतीजे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिहार विधानसभा 2025 के लिए दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है.ऐसे में बिहार में राजनीतिक माहौल उत्सुकता से भरा हुआ है और अब चुनावी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. हालांकि, चुनाव के नतीजों से पहले एग्जिट पोल सामने आ गए हैं.चुनाव आयोग के दिशानिर्देशों के अनुसार अनिर्णीत मतदाताओं पर अंतिम समय में किसी भी तरह के प्रभाव को रोकने के लिए इन अनुमानों पर अंतिम मतदान समाप्त होने तक प्रतिबंध लगा दिया जाता है.

एक्सिस माई इंडिया, सी-वोटर, टुडेज चाणक्य, जन की बात और IPSOS एग्जिट पोल करने वाली और अपने अनुमान जारी करने वाली प्रमुख पोलिंग एजेंसियों में शामिल हैं.ये एजेंसियां ​​एग्जिट पोल सर्वे करती हैं और विभिन्न प्लेटफॉर्म के जरिए अपने अनुमान साझा करती हैं.

MATRIZE-IANS ने बिहार विधानसभा चुनावों के लिए पहला एग्जिट पोल अनुमान जारी कर दिया है. इसने एनडीए को स्पष्ट बढ़त मिलने का अनुमान लगाया है. MATRIZE-IANS के एग्जिट पोल के मुताबिक एनडीए को 147-167 और महागठबंधन को 70-90 सीट मिलने का अनुमान लगाया है.

चाणक्य स्ट्रै़टेजीज ने भी एनडीए को दी बढ़त:
वहीं, CHANAKAYA STRATEGIES ने भी एनडीए की बढ़त दी है. चाणक्य स्ट्रै़टेजीज के मुताबिक एनडीको 130-138 सीट मिल सकती हैं, जबकि महागठबंधन को 100-108 और अन्य को 3-5 सीट मिलने की उम्मीद है.

पोलस्टर पीपुल्स पल्स ने भी बिहार विधानसभा चुनावों के लिए एग्जिट पोल अनुमान जारी किया है. इसके मुताबिक चुनाव में एनडीए को 133-159, महागठबंधन को 75-101, जन सूराज को 0-5 और अन्य को 2-8 सीट मिलने की उम्मीद है.

पीपुल्स इनसाइट ने NDA की बड़ी जीत का अनुमान लगाया है. पीपुल्स इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुसार एनडीए को 133-148, महागठबंधन को 87-102, जन सुराज पार्टी को 0-2 और अन्य 3-6 मिल सकती हैं.

टाइम्स ऑफ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार बिहार में एनडीए को बढ़त हासिल है. इसके एग्जिट पोल में विधानसभा की 243 सीटों में से एनडीए को 147-167, महागठबंधन को 70-90 और अन्य को 2-6 सीटें मिलने का अनुमान है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial