पीएम मोदी ने बनारस से देश को सौंपीं 4 वंदे भारत ट्रेन; बोले- विकसित भारत के लिए साबित होंगी मील का पत्थर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाराणसी-खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन रवाना हो गई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर इस ट्रेन को वाराणसी रेलवे स्टेशन से रवाना किया. स्टेशन पर इस मौके पर उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला. इस दौरान यात्रियों में भारी उत्साह देखा जा रहा है. प्लेटफार्म नंबर 8 के उस पार पीएम मोदी की एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आ रहे हैं. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि काशी-खजुराहो वंदे भारत के अलावा, फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ-सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलम-बेंगलुरु वंदे भारत ट्रेनों को भी आज हरी झंडी दिखाई गई है. अब देश में 160 से अधिक नई वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज देश में चलाई जा रही वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेलवे की अगली पीढ़ी की नींव तैयार कर रही हैं. उन्होंने कहा कि यह सिर्फ रेल परियोजनाएं नहीं, बल्कि भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक राष्ट्रीय अभियान हैं. वंदे भारत ट्रेन को उन्होंने “भारतीयों की, भारतीयों द्वारा और भारतीयों के लिए बनाई गई ट्रेन” बताते हुए कहा कि इस पर हर भारतीय को गर्व होना चाहिए.

किसी गांव के अंदर सालों से रोटी नहीं है. कच्ची मिट्टी के रास्ते से लोग आते जाते हैं लेकिन, जैसे ही एक छोटी सी सड़क बन जाती है. किसानों का माल बाजार आना शुरू हो जाता है. इंफ्रास्ट्रक्चर मतलब बड़े-बड़े ब्रिज बड़े-बड़े हाईवे इतना ही नहीं होता. कहीं पर भी जब ऐसी व्यवस्थाएं विकसित होती हैं तो उस क्षेत्र का विकास होता है. जैसा हमारा गांव का अनुभव है कस्बे छोटे नगर का अनुभव है, वैसा ही पूरे देश का भी होता है.

आज देश के अलग-अलग हिस्सों में नई वंदे भारत ट्रेनों की शुरुआत हो रही है. काशी से खजुराहो वंदे भारत के अलावा फिरोजपुर दिल्ली वंदे भारत, लखनऊ सहारनपुर वंदे भारत और एर्नाकुलर बेंगलुरु वंदे भारत इसको भी हरी झंडी दिखाई गई है. इन 4 नई ट्रेनों के साथ ही अब देश में 160 से ज्यादा नई वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होने लगा है.

पीएम मोदी ने कहा, मैं काशी वासियों को सभी देशवासियों को इन ट्रेनों की बहुत-बहुत बधाई देता हूं. आज वंदे भारत नमो भारत और अमृत भारत जैसी ट्रेनें भारतीय रेल की अगली पीढ़ी की नई नींव तैयार कर रही है. यह भारतीय रेलवे को ट्रांसफॉर्म करने का एक अभियान है. वंदे भारत भारतीयों के लिए भारतीयों द्वारा बनाई हुई ट्रेन है, जिस पर हर भारतीयों को गर्व है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial