पंजाब में कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े सड़क पर वारदात को दिया अंजाम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

लुधियाना: पंजाब के लुधियाना में शुक्रवार 31 अक्टूबर की दोपहर तेजपाल सिंह नामक कबड्डी खिलाड़ी की गोली मारकर हत्या कर दी गई. तेजपाल की उम्र करीब 25 साल थी. वह गिद्दड़विंडी गांव का रहनेवाला था. बताया जाता है कि आपसी रंजिश में गोली मारी गयी. घटना के बाद आरोपी कार से फरार हो गये. जगराओं के एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने इस घटना की पुष्टि की है.

एसएसपी ने बताया कि जगराओं के गांव रोमी देही निवासी हनी रोमी और काला रोमी से पुरानी रंजिश थी. हरि सिंह रोड पर उनका झगड़ा हो गया. इस दौरान हनी रोमी ने गोली चला दी जो तेजपाल को लग गई. जिसके बाद उसे गंभीर हालत में शहर के अस्पताल ले जाया गया, जहां जांच के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया.

एसएसपी ने कहा, “हमें सूचना मिली कि जगराओं शहर के हरि सिंह रोड पर तेजपाल और हनी के बीच झगड़ा हुआ था. जिसमें तेजपाल को गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. तुरंत कार्रवाई करते हुए, हमने दोनों आरोपियों की पहचान कर ली है. हमारी टीमें पहले ही आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए भेजी जा चुकी हैं. आरोपियों के पास एक सफेद स्विफ्ट कार थी, जिसमें वे भाग गए.”

एसएसपी अंकुर गुप्ता ने बताया कि पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है. उनके बीच पहले भी झगड़ा हुआ था, लेकिन स्थानीय पुलिस को इसकी जानकारी नहीं थी. उन्होंने कहा कि पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है. एसएसपी ने बताया कि गाड़ी में दो-तीन अज्ञात व्यक्ति भी थे, उनकी अभी तक पहचान नहीं हो पायी है.

एसएसपी ने बताया कि गोलीबारी की घटना में शामिल दो लोगों की पहचान कर ली गयी है. उनके नाम हनी और काला रोमी है. पुलिस टीम उनकी गिरफ्तार के लिए छापेमारी कर रही है. जल्दी ही उनदोनों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial