कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन बने मंत्री, राजभवन में तेलंगाना गवर्नर ने दिलाई मंत्री पद की शपथ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हैदराबाद: कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ ली. राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें शपथ दिलाई.

पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और वरिष्ठ कांग्रेस नेता मुहम्मद अजहरुद्दीन ने शुक्रवार को तेलंगाना सरकार में मंत्री पद की शपथ ली. शपथ ग्रहण समारोह राजभवन में हुआ.

राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने उन्हें पद की शपथ दिलाई. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी और कई कैबिनेट मंत्री मौजूद थे.

अजहरुद्दीन के शामिल होने के साथ ही तेलंगाना मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या अब 15 से बढ़कर 16 हो गई है. राज्य सरकार में अभी भी दो रिक्तियां हैं. विधानसभा सदस्यों की संख्या के अनुसार तेलंगाना में 18 मंत्री हो सकते हैं.

पूर्व क्रिकेटर की मंत्री पद पर नियुक्ति को एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, क्योंकि कांग्रेस पार्टी जुबली हिल्स उपचुनाव में जी-जान से जुटी है, जहां एक लाख से ज़्यादा मुस्लिम मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं.

बता दें कि बीआरएस विधायक मगंती गोपीनाथ का इस साल जून में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो जाने के कारण यह सीट खाली हुई थी.

बीते हफ़्ते अगस्त में तेलंगाना सरकार ने अजहरुद्दीन को राज्यपाल कोटे से विधान परिषद सदस्य (MLC) के रूप में नामित किया था. इससे पहले अजहरुद्दीन ने 2023 के चुनावों में जुबली हिल्स विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial