बिहार चुनाव- PM मोदी ने RJD-कांग्रेस पर किया हमला, कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन 5 शब्द में गिनाए कारनामे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार चुनाव प्रचार में आरजेडी और कांग्रेस वालों की सरकार में हुए पांच कामों को गिनाया है. गुरुवार को मुजफ्फरपुर की जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- ‘क्या किया है आरजेडी वालों ने, क्या किया है कांग्रेस वालों ने, क्या किया है जंगलराज वालों ने, मैं पांच शब्दों में उनके कारनामों की कथा कहना चाहता हूं. कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन और करप्शन ये जंगलराज की पहचान है. यही आरजेडी की पहचान है. यही उनके साथियों की पहचान बन गई है.’

पीएम ने कहा कि जहां कट्टा क्रुरता का राज हो वहां कानून दम तोड़ता है. जहां कटुता बढ़ाने वाली वाली आरजेडी-कांग्रेस हो वहां सद्भाव मुश्किल होता है. जहां आरजेडी कांग्रेस का कुशासन हो वहां विकास का नामोनिशान नहीं होता है. जहां करप्शन हो वहां सामाजिक न्याय नहीं मिलता है. गरीब का हक लूट जाता है, सिर्फ कुछ परिवार ही फलते फूलते हैं. क्या ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला कर सकते हैं क्या? बिहार को आगे बढ़ाने के लिए उद्यम, उद्योग चाहिए. इसके लिए जमीन, बिजली, कनेक्टिवटी और कानून का राज चाहिए.

अब सोचिए जिनका इतिहास जमीन कब्जाने का हो, क्या वो उद्योग के लिए जमीन दे पाएंगे क्या. जिनका इतिहास बिहार को लालटेन युग में रखने का रहा है क्या वो बिजली दे पाएंगे क्या. जिन्होंने रेल को लूटा वो बिहार में बिहार में कनेक्टिवटी बढ़ाएंगे क्या. जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए वो क्या बिहार में कानून का राज ला सकते हैं क्या.

साथ ही पीएम ने कहा कि आज बिहार में रेल इंजन बन रहे हैं, डेयरी के बड़े बड़े प्लांट लग रहे हैं. यहां का मखाना दुनिया भर में जा रहा है. फूड प्रोसेसिंग हो, टेक्सटाइल हो, लेदर पार्क हो, आईटी पार्क हो ये सब हमारे बिहार की पहचान बन रहे हैं. अब बिहार का बेटा बेटी पलायन नहीं करेगा, बिहार में ही काम करेगा और बिहार का नाम करेगा.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial