छठ महापर्व का समापन, PM मोदी ने कहा – ‘छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देश भर में लोक आस्था का महापर्व छठ पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया. आज बिहार, झारखंड, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों के घाटों पर उगते सूर्य को अर्घ्‍य देने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही. पारंपरिक छठ गीतों की स्वर लहरियों और पूजा-अर्चना के बीच घाटों का माहौल पूरी तरह आस्थामय रहा. वहीं छठ पर्व पर आम लोगों के साथ राजनीतिक हस्तियां और भोजपुरी इंडस्ट्री के कलाकार भी भक्ति भाव में डूबे नजर आए.

‘छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, ‘भगवान सूर्यदेव को प्रात:कालीन अर्घ्य के साथ आज महापर्व छठ का शुभ समापन हुआ. चार दिवसीय इस अनुष्ठान के दौरान छठ पूजा की हमारी भव्य परंपरा के दिव्य दर्शन हुए. समस्त व्रतियों और श्रद्धालुओं सहित पावन पर्व का हिस्सा बने अपने सभी परिवारजनों का हृदय से अभिनंदन. छठी मइया की असीम कृपा से आप सभी का जीवन सदैव आलोकित रहे.’

यह आस्था का महापर्व है : दिलीप जायसवाल

बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “यह आस्था का महापर्व है. हमने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया. आज मुझे किशनगंज में छठ पूजा मनाने का अवसर मिला. मैं छठी मैया से लोगों के बीच सद्भाव, आपसी प्रेम और सभी के स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial