भीलवाड़ा: पम्प कर्मी को थप्पड़ जड़ने वाले SDM साहब सस्पेंड,CNG भरने को लेकर जड़ा था थप्पड़

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भीलवाड़ा में SDM छोटू लाल शर्मा की कार से पीछे आई दूसरी गाड़ी में सीएनजी भरने को लेकर हुए विवाद के बाद राज्यपाल की आज्ञा से उन्हें सस्पेंड कर दिया गया है। देर रात जारी आदेश में सस्पेंशन के दौरान उन्हें जयपुर सचिवालय में रहना होगा। आदेश संयुक्त शासन सचिव धीरेंद्र सिंह ने जारी किए हैं।

मामला 21 अक्टूबर का है। रायला थाना इलाके के अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित जसवन्तपुरा के सीएनजी पेट्रोल पंप पर मंगलवार दोपहर 3:43 बजे यह घटना हुई। इसका वीडियो भी सामने आया था।

घटना के अनुसार, SDM छोटू लाल शर्मा अपनी कार से पेट्रोल पंप आए और सीएनजी भरवाने के लिए खड़ी की। पंपकर्मी ने उनकी कार के बजाय पीछे आई दूसरी कार में गैस भर दी। जब SDM ने इस पर टोका, तो पंपकर्मी बहस करने लगा। इसके बाद SDM ने पंपकर्मी को थप्पड़ मार दिया और पंपकर्मी ने उन्हें चांटा जड़ दिया।

इस घटना में तीन कर्मचारियों—दीपक माली, प्रभु लाल कुमावत और राजा शर्मा को शांति भंग में गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया गया।

घटना के बाद यह मुद्दा सोशल मीडिया पर छाया। कई लोगों ने SDM को सपोर्ट किया, जबकि कई लोगों ने उन्हें गलत बताया।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial