बिहार विधानसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण की 122 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया 20 अक्टूबर को खत्म हो गई. वहीं 121 सीटों पर नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई. जिसमें स्क्रूटनी के बाद 61 उम्मीदवार ने नाम वापस ले लिए. ऐसे में कुल 1314 उम्मीदवार रह गए, जो 6 अक्टूबर को अपनी किस्मत आजमाएंगे. इस बीच, झारखंड की पार्टी जेएमएम ने बिहार चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है।
राहुल गांधी को हम कभी सीरियस नेता नहीं मानते- BJP
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा, “राहुल गांधी अगर राजनीति में सीरियस होते तो 56-57 साल में युवा नेता नहीं कहलाते. आज तक अगर कांग्रेस को डुबाने का किसी ने काम किया है, कांग्रेस की नैय्या राहुल गांधी के कारण डुबी है. राहुल गांधी समय पर कभी सीरियस होते ही नहीं. आपने देखा कि जिस तरह से उन्होंने SIR पर रोड़ शो किया, यात्रा की. उसके बाद विदेश चले गए. इसलिए राहुल गांधी को हम कभी सीरियस नेता नहीं मानते.”
नीतीश कुमार ही NDA के मुख्यमंत्री चेहरा: उपेंद्र कुशवाहा
राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने स्पष्ट किया है कि बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के मुख्यमंत्री पद के चेहरा हैं. उन्होंने कहा, “नीतीश कुमार हमारे मुख्यमंत्री का चेहरा हैं. बिहार में चुनाव उनके नेतृत्व में लड़ा जा रहा है, और हम पूरे आत्मविश्वास के साथ चुनाव जीतेंगे.” कुशवाहा का यह बयान NDA के भीतर एकजुटता और नीतीश कुमार के नेतृत्व पर भरोसे को दर्शाता है, जो बिहार की राजनीति में एक महत्वपूर्ण संदेश देता है.










