यूएई में खेले गये एशिया कप 2025 के छठे मुकाबले में पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 127 रन ही बना सका. जिसके जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में 3 विकेट खोकर 128 रनों का लक्ष्य हासिल करके 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज करने में कामयाब रहा. गेंद बाजी में कुलदीप यादव 3 विकेट लकेर सबसे सफल गेंदबाज रहे जबकि बल्लेबाजी में कप्तान सूर्या ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रनों की पारी खेली. दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में हाईवोल्टेज मुकाबला देखने के लिए प्रशंसकों की भारी भीड़ रही. आपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है जब भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमें आमने सामने थे. जिसकी वजह से इस मैच का भारत में कड़ा विरोध किया किया गया, लेकिन भारत की ये शानदार जीत इस मुद्दे को थोड़ा ठंडा करने में सफल होगी या नहीं ये देखना अभी बाकी है.

पाकिस्तान को सात विकेट से रौंदा
इस मैच में पहले भारतीय गेंदबाजों ने अपना क्लास दिखाते हुए पाकिस्तान पर दबाव बनाया था, इसके बाद अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से टीम की जीत सुनिश्चित की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला पाकिस्तान के लिए भारी पड़ा और टीम निर्धारित 20 ओवर में नौ विकेट खोकर केवल 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में तीन विकेट पर 131 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
दोनों टीमों ने नहीं मिलाया हाथ
भारत पाकिस्तान मैच खत्म होने के बाद दोनों टीमों के बीच कोई हैंडशेक नहीं हुआ. इससे पहले टॉस के समय भी दोनों कप्तानों ने एक दूसरे से हाथ नहीं मिलाया था. जो कि क्रिकेट परंपरा के अनुसार नहीं है. क्रिकेट इतिहास में ऐसा पहली बार देखने को मिला. भारत में पहले से ही इस मैच को लेकर काफी गुस्सा था और भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ न मिलाकर अपने गुस्से का इजहार किया है.










