आज से एशिया कप 2025 का होगा आगाज, अफगानिस्तान-हांगकांग के बीच खेला जाएगा ओपनिंग मैच

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 का शुरुआत आज से हो रही है. इस टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले टूर्नामेंट में कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. जिसमें ग्रुप ए में भारत, ओमान, पाकिस्तान और यूएई को रखा गया है तो वहीं ग्रुप बी में अफगानिस्तान, बांग्लादेश, हांगकांग और श्रीलंका हैं. टूर्नामेंट में कुल 19 मैच खेले जाने वाले हैं.

अफगानिस्तान और हांगकांग में होगा पहला मुकाबला

एशिया कप के 17वें संस्करण की शुरुआत यूएई में होने जा रही हैं. जहां एशिया कप 2025 का ओपनिंग 9 सितंबर यानी मंगलवार को अबू धाबी के जायेद क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. ये मैच भारत में 8 बजे से शुरू होगा जबकि 7:30 पर टॉस होगा. हांगकांह की कप्तानी यासिम मुर्तजा करेंगे जबकि अफगानिस्तान की कप्तानी राशिद खान के हाथों में होगी.

अफगानिस्तान के पक्ष में आंकड़े

अफगानिस्तान का अबू धाबी में टी20 अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड संयुक्त अरब अमीरात के किसी भी अन्य मैदान से अच्छा है. यहां उसने 11 मैच जीते हैं और 5 हारे हैं. इस मैदान पर उन्हें अपना एकमात्र मैच 2015 में हांगकांग के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial