राहुल गांधी भारत प्रेमी नहीं लगते, नमस्ते का भी जवाब नहीं देते’, हरिद्वार में बोले BJP MP मनोज तिवारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

हरिद्वार: बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी बुधवार तीन सितंबर को एक हॉस्पिटल में ओपीडी के उद्घाटन समारोह के लिए हरिद्वार पहुंचे. इस दौरान बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा. वहीं, आरिफ मोहम्मद खान ने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) पर जवाब दिया. 

SIR नॉर्मल लोकतांत्रिक प्रक्रिया-आरिफ मोहम्मद खान:

राज्यपाल डॉ आरिफ मोहम्मद खान ने SIR को नॉर्मल लोकतांत्रिक प्रक्रिया बताते हुए कहा कि बिहार चुनाव में अभी एक से डेढ़ महीना है. लोकतंत्र में आप क्या अपेक्षा करते हैं, जहां नॉन इश्यू को इश्यू बनाने की कोशिश की जाती है, ताकि उसका लाभ उठाया जा सके. उससे चिंतित नहीं होना चाहिए.

राहुल गांधी पर साधा निशाना: वहीं बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर राहुल गांधी के हाइड्रोजन बम वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी. मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी इस समय भारत के विरोधी के रूप में बात कर रहे हैं.

भारत को कमजोर करते है राहुल गांधी: मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी ने जो अपना परिचय दिखाया है, वो कहीं से भी भारत के प्रेमी का नहीं है. उनका बयान भारत को हर प्रकार से कमजोर करता है.

वोट चोरी के आरोपों पर दिया जवाब: मनोज तिवारी ने यहां तक कहा कि वो कभी संसद में राहुल गांधी से मिलते हैं और उन्हें हाथ जोड़कर नमस्ते करते हैं तो वो उसका जवाब भी नहीं देते हैं. उधर, विपक्ष द्वारा बिहार में वोट चोरी को इन दिनों मचे हो-हल्ला और जनसभाओं को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि विपक्ष की बात पर कोई विश्वास करने को तैयार नहीं है. इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राहुल गांधी के प्रोग्राम में यदि कोई टेंट लगा रहा है तो वो भी कह रहा है कि उसका वोट तो एनडीए को जाएगा

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial