2 घंटे की बारिश और 10 किलोमीटर लंबा जाम! गुरुग्राम में महाजाम के बाद प्रशासन की एडवाइजरी, स्कूल-ऑफिस बंद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम: दिल्ली-एनसीआर में सोमवार सुबह से बारिश का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो गुरुग्राम के लिए आफत बन गया. दोपहर होते-होते हालात ऐसे हो गए कि शहर की रफ्तार थम गई. इफको चौक, दिल्ली-जयपुर हाईवे और अन्य प्रमुख रास्तों पर सैकड़ों गाड़ियां घंटों फंसी रहीं. जाम इतना भयानक था कि कई लोगों को अपने 30 मिनट के रास्ते को तय करने में 3 से 4 घंटे लग गए. सबसे ज्यादा असर दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रहा, जहां 10 किलोमीटर से ज्यादा लंबा जाम लग गया.

चार फीट पानी, सड़कों पर खड़ी गाड़ियां: गुरुग्राम की सड़कों पर पानी की ऐसी स्थिति बनी कि कहीं-कहीं 4 फीट तक जलभराव हो गया. गाड़ियां या तो बंद हो गईं या धीरे-धीरे रेंगती रहीं. इफको चौक पर तो हालत इतनी खराब हो गई कि दिल्ली-जयपुर हाईवे ठप पड़ गया. हर सोमवार की तरह इस बार भी ऑफिस का ट्रैफिक था, लेकिन इस बार बारिश ने इसे बर्बाद कर दिया. लोग घरों से तो निकले लेकिन ऑफिस पहुंचना मुश्किल हो गया.

प्रशासन की सलाह- ऑनलाइन काम करो”: हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने तुरंत एडवाइजरी जारी की. जिलाधिकारी अजय कुमार ने स्कूलों और कंपनियों से कहा कि “ऑनलाइन मोड अपनाएं, बाहर निकलना खतरनाक हो सकता है.”

कांग्रेस का तंज- “ये है बीजेपी का हेलीकॉप्टर मॉडल”: गुरुग्राम की हालत पर कांग्रेस हमलावर हो गई है. रणदीप सुरजेवाला ने X पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा: “2 घंटे की बारिश मतलब 20 किलोमीटर का जाम! मुख्यमंत्री तो हेलीकॉप्टर से घूमते हैं, सड़क की हालत कैसे जानेंगे? ये है बीजेपी की ‘ट्रिपल इंजन सरकार’ का हेलीकॉप्टर शॉट!”

गुरुग्राम प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी: हालात को देखते हुए जिला प्रशासन ने अहम फैसला लिया है. आज के लिए सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी घोषित कर दी गई है. इसके अलावा दफ्तरों के लिए भी एडवाइजरी जारी हुई है कि जहां संभव हो, कर्मचारी घर से ही वर्क फ्रॉम होम करें. प्रशासन का कहना है कि ये कदम बच्चों और आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial