पीएम मोदी और जिनपिंग के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक, भारत- चीन के बीच कई मुद्दों पर सहमति

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चीन के तियानजिन में एससीओ की बैठक के इतर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक की. करीब 40 मिनट हुई बातचीत के दौरान दोनों नेताओं ने कई अहम मुद्दों पर चर्चा की. पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें बहाल हो रही है. इसके साथ ही दोनों देशों के बीच सीमा विवाद को सुलझाने में प्रगति हुई है. मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू हुई है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से भी मुलाकात करेंगे. ट्रंप टैरिफ वार के बीच यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. खासकर भारत के लिए ये बहत महत्वपूर्ण है क्योंकि ट्रंप प्रशासन ने भारत पर 50 फीसदी का भारी भरकम टैरिफ लगा दिया है. ऐसे में इस संकट से उबरने के लिए रास्ते तलाशे जा रहे हैं.

पीएम मोदी ने बैठक के लिए जिनपिंग का आभार जताया

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘मैं शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की चीन द्वारा सफल अध्यक्षता के लिए आपको बधाई देता हूं. चीन आने के निमंत्रण और आज हमारी बैठक के लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं.’

भारत-चीन के बीच सीधी उड़ान सेवा बहाल हो रही है: पीएम मोदी

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘सीमा प्रबंधन को लेकर हमारे विशेष प्रतिनिधियों के बीच समझौता हो गया है. कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. दोनों देशों के बीच सीधी उड़ानें भी बहाल हो रही हैं. हमारे सहयोग से दोनों देशों के 2.8 अरब लोगों के हित जुड़े हैं. इससे पूरी मानवता के कल्याण का मार्ग भी प्रशस्त होगा. हम आपसी विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता के आधार पर अपने संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

कजान वार्ता से हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली: पीएम मोदी

चीन के तियानजिन में चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘पिछले साल कजान में हमारी बहुत ही उपयोगी चर्चा हुई थी. इससे हमारे संबंधों को सकारात्मक दिशा मिली. सीमा पर सैनिकों की वापसी के बाद शांति और स्थिरता का माहौल बना है.’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial