2026 असम विधानसभा चुनावों के लिए अमित शाह का रणघोष; हिमंता बिस्वा सरमा संभालेंगे कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुवाहाटी: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुवाहाटी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए 2026 असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी का रणघोष कर दिया. उन्होंने ऐलान किया कि मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की अगुवाई में बीजेपी तीसरी बार राज्य में सरकार बनाएगी.

कांग्रेस और गौरव गोगोई पर तीखा हमला
कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए शाह ने बिना नाम लिए गौरव गोगोई पर निशाना साधा और कहा, “जो नेता बार-बार पाकिस्तान जाता है, वह असम का नेतृत्व नहीं कर सकता. जो भ्रष्ट है, वो भी असम का नेतृत्व नहीं कर सकता.” उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने असम को घुसपैठियों के हवाले कर दिया था, लेकिन मोदी सरकार के आने के बाद से अब पूर्वोत्तर में शांति का माहौल है.

बीजेपी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां
शाह ने कहा, “पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने पूर्वोत्तर में शांति की नींव रखी है और हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार ने विकास को हर गांव तक पहुंचाया है.”

बाल विवाह, घुसपैठ और अतिक्रमण पर सख्ती
शाह ने कहा कि हिमंता सरकार ने बाल विवाह पर कठोर कार्रवाई करते हुए दोषियों को जेल भेजा और शिक्षा हेतु योजनाएं शुरू कीं. उन्होंने कहा कि, “हमने लाखों एकड़ अतिक्रमित भूमि को खाली कराया है. कांग्रेस शासन में सतरा भूमि पर हुआ अतिक्रमण अब खत्म कर दिया गया है.” अब तक 1,19,548 एकड़ भूमि, जिसमें 87 एकड़ वन भूमि और 26 एकड़ सरकारी भूमि शामिल है, को अतिक्रमण मुक्त किया जा चुका है.

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial