दिल्ली कैबिनेट ने अपनी दूसरी बड़ी बैठक में ‘दिल्ली मित्र’ मोबाइल एप लॉन्च करने का महत्वपूर्ण फैसला लिया है। इस एप के माध्यम से नागरिक सीधे अपनी शिकायतें दर्ज कर सकेंगे, जिससे शासन में पारदर्शिता और जनसहभागिता बढ़ेगी। यह कदम दिल्ली सरकार की जन-केंद्रित नीतियों को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया है।
आम लोगों का सुझाव, सरकार का स्वागत
गौरतलब है कि इस एप का विचार आम लोगों द्वारा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को भेजे गए एक प्रस्ताव पत्र में सुझाया गया था। जनता की इस सकारात्मक पहल को देखते हुए कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस कदम को जन-शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए एक क्रांतिकारी कदम बताया है।











