दिल्ली- NCR में वायु प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार आज सुबह दिल्ली का (AQI) लगभग 366 से 368 दर्ज किया गया है। दिवाली के बाद हुई आतिशबाजी और मौसम में बदलाव के कारण पूरी दिल्ली-एनसीआर पर जहरीली धुंध की एक मोटी चादर छाई हुई है।
कुछ इलाकों में AQI 400 से ऊपर पहुंच गया है।सोनिया विहार (449), बुराड़ी क्रॉसिंग (441), विवेक विहार (437), जहांगीरपुरी (433), और रोहिणी (430) जैसे इलाकों में हवा सांस लेने के लिए सबसे ज्यादा खतरनाक बनी हुई है।
राजीव चौक (381), लोधी रोड (362 से 370), और आनंद विहार (335 से 352) में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में दर्ज किया गया है।
बढ़ते प्रदूषण की वजह से आम जनता को सलाह दी जा रही है कि वे सुबह और शाम के वक्त घर से बाहर निकलने से बचें, बाहर जाते समय N95 मास्क का उपयोग करें और घरों में एयर प्यूरिफायर चलाएं।









