1 नवंबर को ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’: जनता और छात्रों से राहुल गांधी ने की शामिल होने की अपील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश जारी कर आम जनता और छात्रों से 1 नवम्बर 2026 को होने वाले ‘चलो दिल्ली रामलीला मार्च’ में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने इसे किसी एक राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि ‘देश का मार्च’ और ‘हिंदुस्तान की आत्मा का मार्च’ बताया है।

उन्होंने जनता से कहा, “पुलिस या लाठियों से डरने की कोई ज़रूरत नहीं है, बीजेपी में इतनी हिम्मत नहीं होगी कि वे कोई चाल चल सकें”। उन्होंने सभी छात्र संगठनों से भी अपनी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर उठकर लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए इसमें भाग लेने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि जो लोग ‘लोकतंत्र और संविधान की रक्षा करना चाहते हैं, वे शामिल हो। उन्होंने इसे ‘लोकतंत्र को बचाने’, ‘वोट की चोरी’ रोकने और संविधान की रक्षा करने का एक आंदोलन बताया।

‘INDIA’ गठबंधन का यह मार्च मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ के खिलाफ है। विपक्ष का आरोप है कि नियम-कानूनों का उल्लंघन करके लोगों के नाम वोटर लिस्ट से काटे जा रहे हैं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial