नई दिल्ली: दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (SEM) कोर्ट ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत को दो दिनों के लिए और बढ़ा दिया है। अब दो दिन वे तिहाड़ जेल में ही रहेंगे।
दिल्ली पुलिस ने उनकी न्यायिक हिरासत को पांच दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन कोर्ट ने केवल दो दिन की बढ़ोतरी की अनुमति दी।
पांच दिनों की जेल अवधि पूरी होने के बाद सोमवार को दोनों को मंदिर मार्ग स्थित स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट (एसईएम) कोर्ट में पेश किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी है।
अभिजीत दीपके और लीगल हेड रत्ना सिंह ने इस फैसले का विरोध किया है। रत्ना सिंह ने इस फैसले को ‘राइट टू लिबर्टी’ के खिलाफ बताया है और इसे ऊपरी अदालत में चुनौती देने की बात कही है।
बता दें कि सौरव दास और आशुतोष रांका को 13 अक्टूबर को जंतर-मंतर क्षेत्र में बिना इजाजत दाखिल होने के आरोप nमें प्रिवेंटिव अरेस्ट किया गया था। दोनों को पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।








