अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हिंसक विरोध प्रदर्शनों के लिए प्रवासियों को ठहराया जिम्मेदार, कहा- ‘पेरिस जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वाशिंगटन: फ्रांस में हो रहे हिंसक विरोध प्रदर्शनों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पेरिस बहुत जल्द मुस्लिम शहर बनने वाला है। साथ ही उन्होंने यूरोप के भविष्य को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि फ्रांस और पूरे यूरोप महाद्वीप का पूरी तरह से पतन हो जाएगा, अगर वे तुरंत अपनी सीमाओं को सील नहीं करते और उन प्रवासियों को बाहर नहीं निकालते जो अपने देशों से नफरत करते हैं।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लिखा कि प्रवासियों ने फ्रांस पर कब्जा कर लिया है और यूरोप को तुरंत अपनी सीमाएं बंद करनी चाहिए।

राष्ट्रपति ट्रंप ने फ्रांस में अशांति के लिए मुख्य रूप से अप्रवासन को जिम्मेदार ठहराया, और उन सुझावों को खारिज कर दिया कि यह शिक्षा या घरेलू नीति के मुद्दों से जुड़ा है।

ट्रंप ने कहा, “फ्रांस में जो कुछ हो रहा है वह बहुत दुखद स्थिति है, क्योंकि फ्रांस में जो कुछ हो रहा है उसका संबंध इमिग्रेशन से है, स्कूलों से या किसी और चीज से नहीं। मैंने राष्ट्रपति मैक्रों से कहा था, अपने बॉर्डर बंद कर लो, मैंने उनसे यह बात पहली बार तब कही थी जब मैं उनसे मिला था,  अपनी बॉर्डर बंद कर लो, तुम्हें सिर्फ परेशानी के कुछ नहीं मिलने वाला है और उन्हें बहुत सारी परेशानियां मिल चुकी हैं।उन्होंने अपने देश में ऐसे लोगों को आने दिया है जो अपने देश से प्यार नहीं करते, वे उनकी इमारतों से प्यार नहीं करते, वे उनकी कला से प्यार नहीं करते।

ट्रंप ने कहा, इमैनुएल मेरा दोस्त है।मैंने उससे बहुत समय पहले कहा था, तुम फ्रांस में बड़ी गलती कर रहे हो। तुम दुनिया भर से हर किसी को अंदर आने दे रहे हो। पूरी दुनिया आ रही है। जैसा कि आप जानते हैं, पेरिस बहुत जल्द एक मुस्लिम शहर बनने जा रहा है। मैंने इमैनुएल से कहा था कि आपको अपने बॉर्डर बंद कर देनी चाहिए।

ट्रंप ने कहा, “अगर यूरोप अपने बॉर्डर बंद नहीं करता और अपराधियों को बाहर नहीं निकालता, जैसे प्रदर्शन करने वाले लोग, तो यूरोप खत्म हो जाएगा।”

उन्होंने कहा, “यूरोप को अपने बॉर्डर बंद करने होंगे, जैसा कि मैं उन्हें 10 साल से कह रहा हूं। उन्हें अपने बॉर्डर बंद करने होंगे, और उन्हें उन लोगों को बाहर निकालना होगा जो उनके देशों से नफरत करते हैं, नहीं तो वे खत्म हो जाएंगे।उनके पास बचने का कोई मौका नहीं होगा।”

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial