डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नए राज्यपाल, मुख्य न्यायाधीश ने दिलाई शपथ, सीएम धामी ने दी बधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

देहरादून: डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने आज सोमवार को उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ले ली है। देहरादून के लोक भवन में आयोजित एक समारोह में उत्तराखंड हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनोज कुमार तिवारी ने उन्हें शपथ दिलाई।

ढाल सिंह बिसेन ने लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) गुरमीत सिंह का स्थान लिया है, जो पांच साल से अधिक समय तक उत्तराखंड के राज्यपाल रहे।

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और मुख्य सचिव आनंद बर्धन सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

ढाल सिंह बिसेन मध्य प्रदेश सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री रहे चुके हैं।इसके साथ ही पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता के रूप में लंबा राजनीतिक अनुभव रहा है। मध्य प्रदेश के बरघाट विधानसभा सीट से चार बार के विधायक रह चुके हैं।

वहीं सीएम धामी ने राज्यपाल ढाल सिंह बिसेन को बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल के रूप में आपकी नियुक्ति देवभूमि के लिए अत्यंत हर्ष का विषय है। पूर्ण विश्वास है कि एक मार्गदर्शक के रूप में आपके लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभवों का लाभ उत्तराखंड को मिलेगा। साथ ही, जनसेवा और संवैधानिक मर्यादाओं के प्रति आपकी निष्ठा प्रदेश में लोकतांत्रिक मूल्यों को और सुदृढ़ करेगी।आपको सफल कार्यकाल की हार्दिक शुभकामनाएं।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial