अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला मामले में बड़ी कार्रवाई, फायरिंग करने वाले तीनों शूटर को पुलिस ने कोटा से किया गिरफ्तार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को राजस्थान के कोटा से गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने उन्हें रेलवे लाइन इलाके में उस वक्त पकड़ा, जब वो ट्रेन से सफर कर रहे थे। कोटा सिटी पुलिस ने भी पुष्टि की है कि तीनों शूटर गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

मुंबई पुलिस और राजस्थान की एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स के जॉइंट ऑपरेशन के तहत आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों में से दो आरोपी हरियाणा के रहने वाले हैं और एक आरोपी बिहार का बताया जा रहा है।

ये तीनों मुंबई से ट्रेन में सवार होकर भाग रहे थे, जिन्हें सीसीटीवी फुटेज और लोकेशन ट्रेस करने के बाद कोटा के रेलवे कॉलोनी क्षेत्र में दबोच लिया गया।

18 अक्टूबर की शाम मुंबई के जुहू इलाके में टाइगर श्रॉफ की BMW कार पर फायरिंग हुई थी। बाइक सवार तीन लोगों ने कार पर सात राउंड गोलियां चलाईं और फिर मौके से फरार हो गए थे।

इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग द्वारा लिए जाने की बात सामने आई है, जिसकी जांच मुंबई क्राइम ब्रांच कर रही है।

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial