राहुल गांधी और CJP पर बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया हमला, कहा- ‘देश में अस्थिरता पैदा करने की हो रही साजिश’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी और कॉकरोच जनता पार्टी पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल और CJP पर देश में अराजकता और अस्थिरता फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा नकारे जाने के बाद ये लोग विदेशी ताकतों के इशारे पर साजिश रच रहे हैं।

नितिन नवीन ने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता जिसका सुख-शांति के साथ भारत के विकास में सहयोग मिल रहा है, उसे अस्थिर करने का प्रयास किया जा रहा है और ये कौन कर रहा है? इसमें दो अराजकतावादी समूह जिसमें से एक INDI गठबंधन के नेता राहुल गांधी और दूसरे गुट का नेतृत्व अरविंद केजरीवाल के सहयोगी CJP कर रहा है।

नितिन नवीन ने कहा, ‘राहुल गांधी जो कर रहे हैं, भारत का युवा उन्हें देख रहा है। आप इस देश के सांविधानिक ढांचे को चुनौती दे रहे हैं और अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसका जवाब जनता देगी। जिन विदेशी ताकतों के दम पर आप राजनीति कर रहे हैं और भारत को अस्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं, आपके ये मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे।

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial