नई दिल्ली: अभिजीत दिपके और उनके साथियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। मुंबई से दिल्ली लैंड करते ही एयरपोर्ट पर अभिजीत दिपके, सौरभ दास और आशुतोष रांका को हिरासत में ले लिया गया है।अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस से कहा, “मैं यहां गिरफ्तार होने आया हूं, मुझे गिरफ्तार कीजिए।”
अभिजीत दीपके, प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रंका को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट के अंदर से ही हिरासत में ले लिया गया। वे मुंबई से दिल्ली पहुंचे थे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर होने वाले इस प्रदर्शन से पहले यूट्यूबर ध्रुव राठी और CJP की कानूनी सेल की प्रमुख रत्ना सिंह सहित कई कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ने डिटेन किया है।
CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट चलते दिल्ली के जंतर-मंतर छावनी में तब्दील हो गया है। दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट की इजाजत नहीं दी है बावजूद इसके CJP नेताओं ने प्रोटेस्ट का ऐलान किया है जिसे देखते हुए दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली जिले की किलेबंदी कर दी है। पूरी राजधानी में 26 हजार से ज्यादा पुलिस और पैरा मिलिट्री के जवानों को तैनात किया गया है।









