मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ ज्ञापन सौंपने के बाद बोले राहुल गांधी, राष्ट्रपति ने वोट चोरी का खंडन नहीं किया, हमसे सबूत मांगे

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली : INDIA गठबंधन के नेताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग की। साथ ही विपक्ष ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ियां हुई हैं और चुनाव में वोट चोरी की जा रही है। प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति को एक ज्ञापन भी सौंपा।

राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद राहुल गांधी ने कहा, “राष्ट्रपति ने हमारी बात को किसी भी तरह नहीं नकारा; उन्होंने हमारे बयान को स्वीकार किया और ‘चुनाव में धांधली’ के सबूत मांगे।”

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति को सौंपे गए हमारे ज्ञापन में साफ कहा गया है कि प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री शाह और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भारतीय लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश रची है। राहुल गांधी ने कहा मैंने राष्ट्रपति मुर्मू से कहा कि ‘चुनाव चोरी’ का सबूत देश को पता है, एक के बाद एक राज्य चोरी किए गए हैं।

वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “हमने चुनावों में मतपत्र की व्यवस्था फिर से लागू करने की मांग की; राष्ट्रपति ने ‘वोट चोरी’ के सबूत मांगे, जो हम उन्हें उपलब्ध कराएंगे।”

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial