नई दिल्ली: तिलक नगर इलाके में युवक को थप्पड़ मरने के मामले दिल्ली के मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी सफाई पेश की है। प्रवेश वर्मा ने कहा कि तिलक नगर में सड़क निरीक्षण के लिए मैं गया था। वहां AAP विधायक जनरैल सिंह अपने कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे। फिर, AAP कार्यकर्ताओं ने मेरे साथ धक्का-मुक्की की और मेरे परिवार को गालियां दीं। साथ ही, प्रवेश वर्मा ने AAP विधायक पर कमीशन मांगने का आरोप भी लगाया है।
इस घटना को लेकर मंत्री प्रवेश वर्मा ने एक वीडियो X पर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा कि आज की घटना के पीछे की पूरी सच्चाई सुनिए, लेकिन जो हुआ वो नहीं होना चाहिए था।
आम आदमी पार्टी दावा कर रही है कि सवाल पूछने पर प्रवेश वर्मा ने युवक को थप्पड़ मारा। दरअसल, आज प्रवेश वर्मा तिलक नगर इलाके में सड़क निर्माण का निरीक्षण करने पहुंचे थे, जहां पर स्थानीय AAP विधायक जरनैल सिंह के साथ उनके समर्थक मौजूद थे। सड़क की क्वालिटी को लेकर प्रवेश वर्मा और AAP विधायक जरनैल सिंह के बीच बहस हुई, जिसके बाद AAP कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया।








