नई दिल्ली : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि पद्म भूषण तो बहुत छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए।
पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के बयान पर पवन खेड़ा ने तंज कसा है। बता दें कि भट्टाचार्य ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें कम से कम पद्म भूषण मिलना चाहिए।इसके जवाब में खेड़ा ने कहा कि पद्म भूषण तो बहुत छोटी चीज है, उन्हें प्रधानमंत्री ही बना देना चाहिए।
एसआईआर विवाद के बीच सीईसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली सुप्रीम कोर्ट की याचिका पर प्रतिक्रिया देते हुए, खेड़ा ने कहा कि ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा उनके अपने हित में होगा. उन्होंने कहा, “उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए। उनकी सुरक्षा, उनके हित, उनके भविष्य की सुरक्षा इसी में है।
उन्होंने कहा कि जब मैं सुरक्षा कहता हूं, तो मेरा मतलब उनके भविष्य की सुरक्षा से है, क्योंकि अगर वह सरकारी गवाह बन जाते हैं तो वह सुरक्षित रहेंगे, नहीं तो उनका आने वाला समय जेल में बीतेगा।
पवन खेड़ा ने कहा कि चुनाव आयोग के अंदर से आवाजें आ रही हैं। सरकार के अंदर से आवाजें उठ रही हैं। अगर मोदी जी और शाह अभी नहीं सुन पा रहे हैं, तो यह हमारी गलती नहीं है। उन्हें अपने कान चेक करवाने चाहिए।









