SIR पर दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति विवाद पर अभिषेक मनु सिंघवी बोले- ‘चुनाव आयोग के अंदर भी बुलडोजर’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: चुनाव आयोग की SIR प्रक्रिया को लेकर इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट सामने आने के बाद  हंगामा खड़ा हो गया। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रिपोर्ट में दो चुनाव आयुक्तों की ओर से एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े कुछ फैसलों पर आपत्ति जताए जाने का हवाला दिया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कई कदमों पर रिकॉर्ड में आपत्तियां दर्ज की थीं ।

अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि “बीजेपी ने लोकतंत्र की हत्या का कार्यालय खोल है।” उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्य चुनाव आयुक्त और दूसरी तरफ गृह मंत्रालय को रखा गया है। सिंघवी ने कहा कि वह पहले से ही एक “बाहरी बुलडोजर” के बारे में जानते हैं लेकिन चुनाव आयोग के अंदर भी एक “आंतरिक बुलडोजर” मौजूद है।

सिंघवी ने चुनाव आयोग से दोनों चुनाव आयुक्तों की ओर से दर्ज किए गए सभी असहमति संबंधी टिप्पणियों को सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि जनता को यह पता चलना चाहिए कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने किन मुद्दों पर आपत्ति जताई थी।

सिंघवी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पद पर बने रहने को लेकर भी सवाल उठाया और उनके इस्तीफे की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव प्रक्रिया में सत्ता पक्ष को फायदा पहुंचाने की कोशिश हो रही है और जहां सत्ता पक्ष चुनाव नहीं जीतता, वहां दलबदल जैसे राजनीतिक घटनाक्रम सामने आते हैं।

सिंघवी ने कहा कि कांग्रेस इस पूरे मामले को लेकर इंडिया गठबंधन के सहयोगी दलों के साथ बैठक करेगी और इसके बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial