चुनाव आयोग में असहमति पर मचा तूफान, विपक्षी पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का मांगा इस्तीफा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 नई दिल्ली:  चुनाव आयोग में मतभेद की खबरों के बीच सियासी हंगामा मच गया है। विपक्षी पार्टियों ने मुख्य चुनाव आयुक्त  ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। साथ ही ज्ञानेश के कुमार इस्तीफे की मांगा की है।

दरअसल, एक अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट के अनुसार चुनाव आयोग के दो निर्वाचन आयुक्तों ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार मतदाताओं के पंजीकरण और नाम हटाने से लेकर फॉर्म-6 में बदलाव तथा मतदाता सूची के डेटाबेस पर नियंत्रण को केंद्रीकृत करने जैसे मुद्दों पर आपत्ति दर्ज की थी। उनकी आपत्ति के बाद क्या हुआ, इसको लेकर कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। हालांकि, चुनाव आयोग ने सफाई दी है कि सभी फैसले सबकी सहमति से लिए गए हैं।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि दोनों चुनाव आयुक्तों ने यह आपत्ति जताई कि पूरे चुनाव आयोग के नाम पर कई बड़े फैसले उनकी जानकारी या सहमति के बिना लिए जा रहे थे।

इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद कांग्रेस, आरजेडी, टीएमसी, डीएमके और वामपंथी दलों सहित पूरे ‘इंडिया’  ब्लॉक ने मुख्य चुनाव आयुक्त पर हमला किया है और उनके इस्तीफे की मांग की है।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, “यह हमारे लोकतंत्र के लिए बहुत गंभीर मुद्दा है। अगर चुनाव नहीं होंगे, तो लोकतंत्र कहां रहेगा? अगर चुनाव निष्पक्ष नहीं होते और उनमें किसी भी तरह की धांधली होती है, तो चुनाव आयोग उसमें मदद कर रहा है। अगर चुनाव आयुक्त को न सिर्फ इसकी जानकारी है, बल्कि वे इसे होने भी दे रहे हैं, तो यह लोकतंत्र पर बहुत गंभीर हमला है। यह देशद्रोह का काम है।

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि ज्ञानेश कुमार जेल जाएंगे! उन्हें जाना ही होगा! उनके आका देश छोड़कर भाग जाएंगे! चुनाव आयोग से जुड़े खुलासे पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने भी CEC ज्ञानेश कुमार का इस्तीफे की मांग की है। प्रमोद तिवारी का आरोप है कि मुख्य चुनाव आयुक्त बीजेपी से मिले हुए हैं। संसद में ये मुद्दा उठाया जाएगा, ये लोकतंत्र के हत्यारे हैं।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial