नई दिल्ली: अगस्त के शुरुआत में ही आम लोगों के लिए राहत की खबर सामने आई है। 1 अगस्त 2026 से तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम 192 रुपये से 209 रुपये तक घटा दिए हैं। हालांकि, आम जनता के लिए 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 202 रुपये की कटौती हुई है, जिससे नया दाम 2,728 रुपये हो गया है। वहीं कोलकाता में यहां दाम 209 रुपये घटे हैं और नया रेट 2,872.50 रुपये हो गया है।
तेल कंपनियों ने पिछले महीने जुलाई में भी कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे। आज शनिवार से नई दिल्ली में 19 किग्रा. वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें 2728 रुपये हो गई है। वहीं, कोलकाता में इस सिलेंडर के नए दाम 2872.50 रुपये हो गए हैं।
कमर्शियल LPG की कीमतों में यह नई कमी हाल के महीनों में कीमतों में हुए कई बदलावों के बाद आई है। इससे पहले, जून में, घरेलू LPG की कीमतों में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी, जबकि दिल्ली में 14.2 kg वाले घरेलू LPG सिलेंडर की कीमत 913 रुपये से बढ़कर 942 रुपये हो गई थी। वेस्ट एशिया में संघर्ष से जुड़े ग्लोबल एनर्जी मार्केट में रुकावटों के बाद, तेल कंपनियों ने 7 मार्च को भी एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की थी।









