लोकसभा में राहुल गांधी के बयान पर हंगामा, छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर गृह मंत्री अमित शाह पर लगाए गंभीर आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: लोकसभा में राहुल गांधी के बयान को लेकर जमकर हंगामा हुआ। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज छात्र प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाए, उन्होंने दावा किया कि दावा किया कि गृह मंत्री के आदेश और अनुमति के बिना सुरक्षाबलों द्वारा छात्रों पर बल प्रयोग या गोलीबारी नहीं की जा सकती।

उन्होंने सीधे तौर पर नाम लेते हुए इसके लिए अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया।  जिसके बाद सत्ता पक्ष के लोगों ने हंगामा कर दिया। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया और कहा कि नेता प्रतिपक्ष बिना किसी दस्तावेजी प्रमाण के ऐसे गंभीर आरोप नहीं लगा सकते। किरेन रिज्जू ने उनसे सदन में उस आदेश की कॉपी दिखाने और सबूत पेश करने की मांग की।

संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा राहुल गांधी को हाउस में माफी मांगनी चाहिए, नहीं तो ऐसे सदन नहीं चल पाएगा। उन्होंने कहा कि संसद में ये बहुत ही गलत बात कही जा रही है। किस आधार पर ये ऐसा बयान दे रहे हैं।

NEET पेपर लीक मामले पर बोलते हुए राहुल गांधी ने कहा कि धर्मेंद्र धर्मेंद्र प्रधान महज सिंबल हैं, शिक्षा की असली दुश्मन RSS है। उन्होंने कहा कि देश की हर यूनिवर्सिटी का वीसी RSS का आदमी है।

साथ ही राहुल गांधी ने कहा कि प्राइवेट कंपनियां परीक्षा ले रही हैं और शिक्षा व्यवस्था पर पूरी तरह से RSS ने कब्जा कर लिया है। उन्होंने यह भी दावा किया कि जो विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए, उनके परिवार के लोगों में बीजेपी-आरएसएस का विरोध करने की हिम्मत नहीं है, फिर भी वो खड़े हुए और विरोध किया।

 

 

 

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial