धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अमित शाह ने कहा, मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का करती है सम्मान, बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए पद से बड़ा देश और छात्र

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि भाजपा देश के युवाओं और छात्रों को किसी भी पद से ज्यादा महत्वपूर्ण मानती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में शाह ने कहा, ‘बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए देश, हमारे युवा और छात्र किसी भी पद से कहीं ज़्यादा जरूरी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री का अपने पद से इस्तीफा इसी को दर्शाता है।

उन्होंने आगे कहा, ‘मोदी सरकार देश के युवाओं की भावनाओं का सम्मान करती है और पेपर लीक के खिलाफ जरूरी सुधार लागू करने के लिए कमिटेड है।पेपर लीक के दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए मोदी जी के फैसले तारीफ के काबिल हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि इन कदमों से नीट परीक्षा में सफल हुए छात्रों को पूरा इंसाफ मिलेगा।

उन्होंने आगे लिखा कि , ‘अपने कार्यकाल के दौरान, धर्मेंद्र प्रधान ने नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (NEP) को असरदार तरीके से लागू करने, पीएम श्री स्कूलों को बढ़ाने, डिजिटल एजुकेशन को बढ़ावा देने, स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-एकेडेमिया के बीच तालमेल को मजबूत करने में बड़े सुधार किए हैं। उनका कार्यकाल भारत को एक विकसित देश बनाने के उनके इरादे के प्रति उनके समर्पण का सबूत है।’

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial