राहुल गांधी ने छात्रों के साथ की बैठक, बोले- धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा होना चाहिए, छात्रों की तीन मांगों से कोई समझौता नहीं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी का जंतर – मंतर पर आंदोलन जारी है। कॉकरोच जनता पार्टी और सरकार के बीच बातचीत चल रही है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफा पर अभी तक बात नहीं बन पाई है। आज एक बार फिर सीजेपी और सरकार के बीच तीसरे दौर के लिए बात होगी। 

इस बीच राहुल गांधी ने आज शनिवार को छात्रों के साथ बैठक की। बैठक के बाद राहुल ने कहा कि छात्रों की तीन मांगें हैं। पहली मांग यह है कि शिक्षा मंत्री जो भ्रष्ट, नाकाबिल उन्हें हटाया जाए। पीएम मोदी की कैबिनेट में कुछ बातें चल रही हैं कि इसका हल यह है कि धर्मेंद्र प्रधान को एजुकेशन से हटाकर किसी और मिनिस्ट्री में भेज दिया जाए, यह छात्रों को मंज़ूर नहीं है। यह किसी को भी मंज़ूर नहीं है।इसकी वजह यह है कि धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और भारत के बच्चों के भविष्य के साथ जो हुआ है, उसकी निशानी हैं।धर्मेंद्र प्रधान को यहां-वहां करने, पीछे करने और आगे करने से कुछ नहीं होने वाला है. धर्मेंद्र प्रधान को हटाना ही होगा।

दूसरी मांग यह है कि विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्रों के साथ मारपीट और बर्बरता करने वाले दोषियों को जवाबदेह ठहराकर उन पर सख्त कानूनी एक्शन हो।

और तीसरी मांग देश के छात्रों के साथ हुए इस घटनाक्रम और उनके भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के लिए नरेंद्र मोदी स्वयं छात्रों से माफी मांगें। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदर्शनकारी छात्रों की तीन प्रमुख मांगों पर सरकार से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।

News 7
Author: News 7

Leave a Comment

और पढ़ें

Orpheus Financial